लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी क्यों दिखाई दी?

लोंग स्टाक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक सी इसलिए दिखाई दी क्योंकि उन्होंने पाया की वहां भी शेष भारत की ही तरह लोग पौराणिक मान्यताओं में जकड़े हूए थे चाहे हम कितने ही आधुनिक क्यों न हो गये हों। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण उन्होंने लोंग स्टाक में उपस्थित घूमते हुए चक्र को देखकर पाया। वह यह सोचने पर विवश हो गयी कि शेष भारत में भी पाप मुक्ति हेतु कई उपाय किए जाते हैं और वहां भी इस हेतु लोग प्रेयर व्हील की ही तरह किसी न किसी माध्यम का उपयोग करते हैं| जितेन की इस प्रकार की बातें सुन लेखिका को लगा-चाहे मैदान हो या पहाड़, तमाम वैज्ञानिक प्रगतियों के बावजूद इस देश की आत्मा एक जैसी है। लोगों की आस्थाएँ, विश्वास, अंधविश्वास, पाप-पुण्य की आवधारणाएँ और कल्पनाएँ एक जैसी हैं।


6